अच्छा इंसान कौन होता है, ये
जिसने बनके दिखाया है -
अच्छा इंसान कौन होता है, ये
जिसने बनके दिखाया है,
एक बहुत ही खास दोस्त है वो मेरी,
जिसने मुझे दोस्ती निभाना सिखाया है ।
उससे मिलकर पता चला, कि
परियाँ हमेशा आसमान में नहीं होतीं,
कुछ धरती पर रहकर भी
यूँ जादू कर जाती हैं।
ज़िन्दगी हमें कुछ लोगों से मिलवाती है
जो हमारी ज़िन्दगी बदल देते हैं,
और कुछ उन लोगों से भी मिलवाती है,
जो ख़ुद ज़िन्दगी बन जाते हैं।
सोचती थी, कितना ख़ुशनसीब है वो
जिसके लिए दुआ करने वाला कोई हो।
सोचती थी, कितना ख़ुशनसीब है वो
जिसके लिए दुआ करने वाला कोई हो।
अब लगता है, कितनी ख़ुशनसीब हूँ मैं,
जो मेरे पास कोई है
जिसके लिए मैं दुआएँ माँग सकूँ।
कोई ऐसा, जिसकी सिर्फ़ यादें भी
मेरे चेहरे पर बड़ी-सी मुस्कुराहट ले आती हैं।
कोई जो, जब ख़ुद से प्यार करना
मेरे लिए मुश्किल हो जाए,
तब भी मुझ पर प्यार बरसाती है।
तो बस, दुआ यही मांगी है मैंने, कि उसका रास्ता
उन मुस्कानों-सा ही रोशन हो।
दुआ यही मांगी है मैंने, कि उसका रास्ता
उन मुस्कानों-सा ही रोशन हो,
जो उसने चारों तरफ़ बिछाया है,
क्योंकि
अच्छा इंसान कौन होता है, ये
जिसने बनके दिखाया है,
एक बहुत ही खास दोस्त है वो मेरी,
जिसने मुझे दोस्ती निभाना सिखाया है ।
एक बहुत ही खास दोस्त है वो मेरी,
जिसने मुझे दोस्ती निभाना सिखाया है ।
The Tranquill Poet 🤍
P.S. -
The first verse is inspired by Gunjan Saini's short but beautiful spoken word piece on her teacher, which resonates with me deeply and is one of my all time favourite poems.
Watch here :
Comments
Post a Comment