इंतज़ार है, मुश्किलों के खत्म होने का;
इंतज़ार है, मुस्कानों के वापस आने का।
इंतज़ार है, एक सुनहरी कल का;
इंतज़ार है, इस मुसाफ़िर को अपनी मंजिल का।
इंतज़ार है, रास्ते के नज़ारों का,
इंतज़ार है ये सफ़र तय करने का;
इंतज़ार है, थोड़ा मुस्कुराने का, थोड़ी आँसू बहाने का,
इंतज़ार है आगे बढ़ने का, और इंतज़ार है कभी-कभी ज़रा गिरने का।
इंतज़ार है सपनों को सच होते देखने का;
इंतज़ार है छोटी-मोटी गलतियाँ करके कुछ सीखने का।
इंतज़ार है गलतियों से सीखने का,
खुद को खुद से बेहतर बनाने का;
इंतज़ार है, हर जीत की खुशी का,
और हर हार में छुपे सबक का
जश्न मनाने का।
इंतज़ार है, किसी की जिंदगी में खुशियों का दिया जलाने का;
इंतज़ार है, दो पल के लिए किसी की तकलीफ़ दूर भगाने का।
इंतज़ार है किसी के प्यार में पड़ने का,
इंतज़ार है दिल की धड़कनों के बढ़ने का।
इंतज़ार है नई यादें बनाने का,
अधूरे वादे निभाने का।
इंतज़ार है उन अधूरी ख्वाहिशों का,
गुब्बारों पर लिखी थी जो,
उन फरमाइशों का।
इंतज़ार है किसी की माफी का,
इंतज़ार है एक दूसरे मौके का।
जिंदगी का समुंदर पार कराने वाला,
इंतज़ार है बस किसी नौके का।
इंतज़ार है दिल खोल के हँसने का,
इंतज़ार है कूट-कूट के रोने का।
इंतज़ार है दुनिया भर में घूमकर,
माँ की गोद में वापस आने का।
इंतज़ार है मुझे, ज़िंदगी जीने का।
इन इंतज़ारों से आजा़द होने का।
The Tranquill Poet 🤍
Comments
Post a Comment